भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों की संपत्ति कुर्क
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय ने आज 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, मुख्यालय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत सुरेश रैना और शिखर धवन की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ईडी ने कहा कि कुर्की में रैना के नाम पर 6.64 करोड़ रुपये मूल्य के म्यूचुअल फंड निवेश और धवन के नाम पर 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है।



