नई दिल्ली । बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने की जिद पर अड़ा हुआ था। आईसीसी ने अब अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत न आने की वजह से टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया है।