उज्जैन l इफको द्वारा 26 दिसंबर 2025 को नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत उज्जैन विकासखंड की पंथपिपलाई समिति में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको मुख्यालय, नई दिल्ली से आए मुख्य प्रबंधक डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा रहे।
सभा में ग्राम पंथपिपलाई के सरपंच श्री जितेन्द्र जाट, समिति सचिव श्री कैलाश चंद्र मकवाना सहित लगभग 60 किसानों ने भाग लिया। डॉ. शर्मा ने नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक, नैनो कॉपर एवं सागरिका के उपयोग की विधि, सही मात्रा व समय तथा इनके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों से उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ती है तथा लागत और पर्यावरण प्रदूषण कम होता है।
इस अवसर पर इफको उज्जैन के क्षेत्र प्रबंधक श्री दीपक पाल ने जैव उर्वरक, जल विलेय उर्वरक, संकट हरण बीमा योजना और मृदा परीक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में समिति सचिव ने संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो उर्वरकों को अपनाने का आह्वान किया।