पाकिस्तान से मुकाबले के लिए तैयार है सूर्यकुमार की सेना
एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले में से एक भारत-पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर, रविवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। इस मैच का इंतजार दुनियाभर के लाखों लोगों को है। वहीं इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है l भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 13टी20 मैच हुए हैं, जिसमें से 9 मुकाबले भारत जीता और 3 में पाकिस्तान को जीत मिली।



