नई दिल्ली l भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले ग्रुप मैच के बहिष्कार का एलान करने वाली शहबाज सरकार आखिरकार सोमवार (9 फरवरी) को बैकफुट पर आ गई। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को निर्देश दिया कि उनकी राष्ट्रीय टीम कोलंबो में रविवार को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक न हो सके, इसके लिए पहले बांग्लादेश ने भरपूर कोशिश की और उसके बाद पाकिस्तान ने पूरा जोर लगाया। लेकिन दोनों ही अपने मंसूबों में नाकाम रहे।