आयरलैंड के हाथों मिली पहले ही T-20 मैच में हार से निराश है भारतीय क्रिकेट टीम
बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा था। इसके बावजूद आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से मात दी। मैच से पहले आयरलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा था क्योंकि उसके छह से आठ प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद कप्तान लॉर्कन टकर ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक खेलते हुए टीम को 180 से अधिक रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया हैं। उनके साथ गैरेथ डेलानी ने भी अहम योगदान दिया।गेंदबाजी में पदार्पण कर रहे जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारतीय टीम 148 रन पर सिमट गई और आयरलैंड ने अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की हैं। अंतिम कैच टिम टेक्टर ने लपका तो लगभग पांच हजार दर्शकों से भरा पूरा मैदान खुशी से झूम उठा।


