आज T20 में भारत और जिंबॉब्वे का मुकाबला ,भारत के लिए करो या मरो की स्थिति
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी ताकि नेट रन रेट सुधर सके। भारत और जिम्बाब्वे का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है। अगर सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी होती है तो वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वहीं, तिलक वर्मा की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह ईशान किशन नंबर-3 पर खेलते नजर आ सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि टीम प्रबंधन ईशान और अभिषेक को ही ओपनिंग का मौका दे और तीसरे स्थान पर सैमसन को खिला सकता है। कुल मिलाकर शीर्ष-तीन में बदलाव हो सकता है।



