भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान वाले पूरी दुनिया के मुसलमानों के ठेकेदार बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने पाकिस्तान को खुद पर ध्यान देने की सलाह दी है। पठान ने कहा कि शाहिद अफरीदी ने एक बार इंटरव्यू के दौरान खुद को असली पठान और उनको नकली पठान बताया था। इससे उन्हें अपमान महसूस हुआ था। पठान ने कहा कि, पाकिस्तानियों को न ये लगता है कि दुनियाभर के सारे मुसलमान हैं दुनिया के उनकी जो जिम्मेदारी उन्होंने ले रखी है। उनकी ये गलतफहमी है जो मुझे लगता है कि यार थोड़ा सा ठहरो। थोड़ा रुको। अपने आप पे थोड़ा पहले ध्यान दो। ये बड़ी चीज है।