अराघची की PAK यात्रा के दौरान US से नहीं होगी वार्ता
ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्लामाबाद दौरे के दौरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल ने बताया कि अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है, जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देना है।


