ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर किसी भी तरह का सैन्य हमला करते हैं, तो ईरान चुप नहीं बैठेगा और इजरायल व अमेरिकी सैन्य ठिकानों को 'वैध निशाना' बनाएगा।