ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है। बढ़ते जनाक्रोश के बीच विरोध-प्रदर्शन और हिंसा का दौर भी जारी है। बीते कई हफ्तों में प्रदर्शन और हिंसा के कारण अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के नाम पर देश की सरकार ने इंटरनेट और फोन कॉल सेवाएं बंद कर रखी हैं।