इजरायल ने गाजा में ताबड़तोड़ हमले से इसे धुंआ-धुआं किया
इजराइल में गाजा और हमास के बीच संघर्ष जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे युद्ध विराम को लेकर खोखले साबित हो रहे हैं l गाज़ा में अभी भी हमास आतंकियों और इजराइल डिफेंस फोर्सेस के बीच संघर्ष जारी है। जिसकी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। हमास के गढ़ तलल हवा शहर में हमास आतंकियों ने इजरायली सेना पर बड़ा हमला बोला। इजरायली सैनिकों पर हमास ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें एक इजरायली फौजी की मौत हो गई। वहीं दर्जनों घायल हुए। उधर हमास के हमलों के जवाब में इजराइल गाज़ा में लगातार बम बरसा रहा है।



