इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम पर बनी सहमति
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति दी है। एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है।इस्राइल का लेबनान के साथ सीधा युद्ध नहीं चल रहा था, बल्कि वह लेबनान के अंदर ईरान समर्थित हिजबुल्ला से लड़ रहा था।


