देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 10 लोगों की मौत की खबरों के बीच एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है। चर्चा है कि जिस दिन का यह हादसा हुआ है उसी दिन जल कार्य समिति के अध्यक्ष अभिषेक बबलू ने कान्हा रिसोर्ट में एक पार्टी आयोजित की थी। चर्चा है कि इस पार्टी में महापौर के अलावा नगर निगम के कई पार्षद और अधिकारी शामिल हुए थे। यह महज संयोग ही था कि इधर मौतें हो रही थीं और उधर पार्टी चल रही थी। इस मामले में दुखद पहलू यह भी है कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया यदि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो इतने लोगों की जान बचाई जा सकती थी l यह पार्टी वो लोग ही कर रहे थे जिन्हें शहर के लोगों ने साफ पानी पिलाने की जिम्मेदारी दी है।  अगर यह सच है तो यह सच बहुत खौफ़नाक है l