ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ सरकार ने की बड़ी कार्रवाई
भोपाल l बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना केस के बाद कार्रवाई की गई है, साथ ही राज्य आयोग के रजिस्ट्रार को गिरिबाला सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।


