मुंबई । बांग्लादेश में एक हिंदू यूवक की लिंचिंग की गई है। जिसके बाद बॉलीवुड में एक्टर्स भी रिएक्ट करने लगे हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश के मैमनसिंह में 27 साल के हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की हत्या की निंदा की है और इस भयानक घटना को "नरसंहार" कहा है। इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जान्हवी ने जोर देकर कहा कि किसी भी रूप में चरमपंथ का विरोध किया जाना चाहिए।