अशोक नगर जिला क्रिकेट एसोसियेशन अशोकनगर द्वारा बालक वर्ग में क्रिकेट अंडर-22 का ट्रायल 9 नबम्बर 2025 को स्थानीय संजय स्टेडियम अशोकनगर में किया गया। इसमें जिला अशोकनगर के लगभग 50 खिलाडियों ने भाग लिया। एडीसीए द्वारा ट्रायल का आयोजन श्री जजपाल सिहं जज्जी, अध्यक्ष एडीसीए के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रमोद जैन एवं श्री महेन्द्र भारद्वाज की उपस्थिति किया गया। उक्त जानकारी देते हुए श्री अरूण रघुवंशी, सचिव एडीसीए द्वारा बताया गया है कि जीडीसीए के निर्देशानुसार यह ट्रायल रखी गई थी।