मुरैना। जौरा के पुराना बस स्टैंड के पास एक महिला और पुरुष में आपस में जमकर मारपीट होते रही, मारपीट को देखकर वहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया l महिला और पुरुष एक दूसरे को पीट रहे थे l बताया जा रहा है कि वे दोनों पति-पत्नी थे l उनके बीच लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था l पति, पत्नी को मार रहा था l पत्नी भी कम नहीं पड़ रही थी, पत्नी भी पति पर चप्पल से वार कर रही थी l हालांकि अभी तक पुलिस में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं हुई है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है l