महान पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन
मुंबई। महान पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसके बाद केरल में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से लेकर अभिनेता मोहनलाल और ममूटी तक ने शोक व्यक्त किया और भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।महान पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर रविवार को केरल में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शोक जताया। फिल्म जगत की हस्तियों, संगीतकारों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा भारतीय फिल्म संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। जानकी का शनिवार को मैसुरु के एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।


