जापान में रविवार शाम को समुद्र में आए तेज झटकों के बाद इवाते प्रांत के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:03 बजे उत्तरी प्रशांत महासागर क्षेत्र में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी जारी की है।यह भूकंप इवाते के तट से दूर समुद्र में आया था और इसके बाद एक मीटर तक ऊंची लहरों वाली सुनामी आने की आशंका जताई गई है। हालांकि, राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, तटीय इलाकों में समुद्र की लहरों में हलचल देखी गई है, लेकिन टीवी फुटेज में समुद्र सामान्य दिखाई दे रहा है।