जानलेवा लापरवाही : तस्वीर ने देश को झकझोरा, ममता की मिसाल बनी माँ
जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे के बाद सरकार सख्स हो गई है। अब सभी संचालित क्रूज की फिटनेस जांच की जाएगी। राज्य सरकार के मंत्री धर्मेद्र लोधी ने बताया कि कुछ बच्चे भी क्रूज पर बिना टिकट के रहे होंगे, तो यात्रियों का आंकड़ा बढ़ सकता है।चालकों के अलावा कुल मिलाकर 43 लोग उसमें रहे होंगे। जांच के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि जितने भी क्रूज चल रहे हैं, उनकी फिटनेस की जांच होगी। अगर सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई तो क्रूज तुरंत बंद किए जाएंगे। क्रूज में लाइफ जैकेट का प्रावधान रहता है। जो शव मिले, उनमें लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिस की चेतावनी व्यक्त की थी। इसके बावजूद भी क्रूज राइडिंग की अनुमति प्रदान की गयी। लाइफ जैकेट पहने हुए लोगों की हुई डूबने से मौत इस और इशारा करती है कि लाइफ जैकेट उच्च गुणवत्ता युक्त नहीं थी ...?नकली थी ..? यदि वह असली होती तो इतने लोगों की डूबने से मृत्यु नहीं होती..?


