इंदौर l राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अदालत से सशर्त जमानत मिल गई है, लेकिन इस राहत के साथ कई कड़े प्रतिबंध भी लागू रहेंगे। जमानत की सबसे बड़ी और कड़ी शर्त यही है कि सोनम इंदौर नहीं आ सकेंगी; उसे मेघालय में ही रहना होगा और वहां के स्थानीय थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही, उन्हें 50 हजार रुपये का निजी मुचलका और दो जमानत लेने वाले भी पेश करने होंगे। और तो और सोनम को केस की हर सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होना पड़ेगा। बिना कोर्ट की पूर्वानुमति के वे अपने निर्धारित क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकेंगी।