जब मेले में टूट कर गिरा ड्रैगन झूला, 20 से अधिक बच्चे हुए चोटिल
झाबुआ से बड़ी खबर सामने आई है दरअसल, मेले में हुए एक बड़े हादसे में ड्रैगन झूला टूट कर गिर गया हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है l बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ झूला सवार लोगों को चोटें आई हैं l आपको बता दें कि झाबुआ शहर के हाई सेकेंडरी ग्राउंड में यह मेला चल रहा था l
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ झूला सवार स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं l आपको बता दें कि झाबुआ शहर के हाई सेकेंडरी ग्राउंड में यह मेला चल रहा था l
इस झूले में सवार करीब 20 स्कूली बच्चे हादसे का शिकार हुए l घायल बच्चों में 15 छात्राएं और पांच छात्र शामिल है l गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई. घायलों को झाबुआ जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है l



