इंदौर l जियाना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। मात्र 5 वर्ष, 3 महीने और 11 दिन की आयु में जियाना ने फास्टेस्ट टू कम्प्लीट 5 ईजी लेवल 4x4 सुडोकू पजल्स (किड) श्रेणी के अंतर्गत एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने 5 आसान स्तर की सुडोकू पहेलियों को हल करने के लिए केवल 28 सेकंड और 4 मिलीसेकंड का समय लिया। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर अपनी मान्यता प्रदान की है।