धार l अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को 4 संभाग इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर में , 2 धार एवं उज्जैन में जिला स्तरीय जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ सरपंच   सावित्री बाई डाबर ग्राम तीसगांव ,  सरजू बाई परमार ग्राम धारावरा के द्वारा किया गया। इस विक्रय केंद्र को प्रारंभ करने का उद्देश्य जिला स्तर के स्व सहायता समूह सदस्यों के लोकल ग्रुप द्वारा की जाने वाली जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं रसायन रहित खेती के उत्पाद को बाजार उपलब्ध करवाना है। विक्रय केंद्र पर  ज्वार, बाजरा, स्टीविया, सुरजना पावडर, के साथ जैविक दवाइयां जैसे नीमस्त्र, ब्रह्मात्र, आग्नेयास्त्र, सोया टॉनिक, बर्मी खाद आदि आम जनता के विक्रय हेतु उपलब्ध होगी। साथ ही जैविक गेहूं, मक्का, तुअर दाल एवं मसाले आदि ऑर्डर पर समूह द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही पूरे जिले के सभी 41 संकुल स्तरीय संगठन के द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

         एनआईसी  धार एवं  सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र मांडव में स्व सहायता समूह सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया । साथ नृत्य गीत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर महिला दिवस का कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया। इसी कड़ी में समूह सदस्यों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ भी ली गई जिसमें समूह सदस्य सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करेंगे की शपथ ली गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सदस्यों ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन को चैंपियन दीदी के रूप में सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिले से परियोजना प्रबंधक अर्पणा पांडे, भावना चौहान एवं अन्य टीम की उपस्थिति रही।