छिंदवाड़ा । कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण सह अवलोकन किया । इस अवसर पर उद्यानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. आर सी शर्मा द्वारा आलू अनुसंधान परियोजना एवं मक्का  का अनुसंधान परियोजना के बारे में कलेक्टर महोदय को विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ .डी सी  श्रीवास्तव द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पर  लगाए गए विभिन्न फसलों के फसल संग्रहालय का भ्रमण  करवाकर लगायी गई  अलग अलग फ़सलो की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी कलेक्टर महोदय को प्रेषित की गई । इस भ्रमण के दौरान का उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा केंद्र पर लगायी गई गन्ने की उन्नत क़िस्म की जानकारी कलेक्टर महोदय को दी । केंद्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ . आर के झाड़े द्वारा जिले में स्ट्राबेर्री की खेती के लिए तकनिकी एवं कद्दू वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम के बारे  को जानकारी महोदय को दी।
कृषि विज्ञान केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ . सरिता सिंह द्वारा नाडेप खाद एवं केंचुआ खाद इकाई के बारे में विस्तृत जानकारी महोदय को प्रदान की गयी, साथ ही कलेक्टर महोदय द्वारा केंद्र पर चलायी जा रही मोती की खेती परियोजना पर विस्तृत चर्चा परियोजना प्रभारी श्रीमती चंचल भार्गव से विभिन्न पहलुओं में जानकारी चाही, साथ ही महोदय द्वारा ग्राम पालाचौराई विकासखंड जुन्नारदेव में श्री  स्व सहायता समूह के माध्यम से की जा रही मोती की खेती विषय पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही महोदय द्वारा पारंपरिक बीजों के बीज संग्रहालय का भी अवलोकन किया गया । कलेक्टर महोदय की इस भ्रमण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी, उप संचालक पशुपालन, उपसंचालक मत्स्य, डॉ. गौरव महाजन  एवं डॉ. शिखा शर्मा,ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं कृषि विज्ञानं केंद्र के श्री नितेश गुप्ता, श्री एस अल अलावा वरिष्ठ तकनिकी अधिकारी आदी उपस्थित रहे।