झाबुआ जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग इंदौर संभाग से संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र सिंह द्वारा सहभागिता की गई ।  इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओ, कृषि एवं कृषिगत क्षेत्रको की कृषक हितैषी गतिविधियों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगाए गए स्टॉल/प्रदर्शनी का निरीक्षण एवं अवलोकन किया । कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जिले के कृषकों द्वारा सहभागिता रही। बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। 
संयुक्त संचालक कृषि द्वारा बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम उपरांत झाबुआ जिले के कृषि विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ जगदीश मौर्य के साथ-साथ केंद्र मे उपस्थित वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी. एस. तोमर सहित उपस्थित अन्य वैज्ञानिक/विशेषज्ञों से कृषिगत समसामयिक, अलनीनों प्रभाव, वर्षा की खेंच के दौर मे फसलों के प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त संचालक कृषि द्वारा केंद्र के प्रक्षेत्र मे संचालित विभिन्न इकाइयों - का अवलोकन भ्रमण किया।  वहां स्थापित बरबरी प्रजाति की बकरी पालन यूनिट मे बर्बरी नस्ल, कड़कनाथ मुर्गी पालन यूनिट, नर्सरी, शेड नेट हाउस, गौशाला, वर्मी कंपोस्ट इकाई, ऐजोला उत्पादन यूनिट का अवलोकन भ्रमण किया। फार्म मे फसल प्रदर्शन हेतु लगाई गई सोयाबीन की उन्नत किस्म जे एस 2172 सहित विभिन्न किस्मों का अवलोकन भ्रमण किया। 
इस दौरान झाबुआ जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले से परिचय सह परिचर्चा कर कृषिगत गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई। कम वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं उपायों के संबंध मे आवश्यक सुझाव और निर्देश भी दिए गए। जिले मे प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में जिले के कृषकों को जागरूक करने हेतु विस्तृत निर्देश भी दिए। संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र सिंह ने जिले के अधिकारियों और अमले से अपेक्षा करते हुए सघन नियमित क्षेत्र भ्रमण करते हुए जनजाति बाहुल्य जिले के किसानों से जीवंत संवाद कर शासकीय योजनाओ का लाभ उन्हे सुलभ कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले मे उर्वरक ई-विकास प्रणाली क्रियान्वयन और उर्वरक आपूर्ति और वितरण प्रबंधन की समीक्षा करते हुए समुचित निर्देश दिए। श्री सिंह ने अपने प्रवास के दौरान कृषिगत अमले को शासकीय कर्तव्य निर्वहन और किसानों के उत्थान के लिए सतत कार्य करने के लिए संवेदनशील करते हुए प्रेरणादायी उदबोधन दिया। संयुक्त संचालक कृषि के जिले मे भ्रमण के दौरान झाबुआ जिले के उप संचालक कृषि श्री एस एस चौहान, परियोजना संचालक आत्मा गौरीशंकर त्रिवेदी, उप संचालक श्री एस एस मौर्य, उप संचालक श्री एच एस चौहान, सहायक संचालक श्री दिलीप जाट, श्री एस एस रावत, श्री एम एस धारवे, श्री उदा काग, कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मोहन डामोर, जिला अध्यक्ष बाबू भाबोर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।