सुपरसीडर मक्का फसल में नरवाई प्रबंधन हेतु वरदान
आज तहसील सभाकक्ष छिंदवाड़ा में नरवाई पर आग लगाने से रोकने के लिए एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे छिंदवाड़ा के सभी पटवारी पंचायत सचिव, कृषि विस्तार अधिकारी सहित कृषि राजस्व एव पंचायत के मैदानी अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे । सभी को सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा द्वारा नरवाई जलाने से रोकने की समस्त तकनीकों उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई । उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों में जिले में लगभग 200 किसानो ने सुपरसीडर ख़रीद कर नरवाई प्रबंधन किया जिससे खरीफ 23 में कुल नरवाई जलाने की घटनाएं 145 की तुलना में खरीफ 2024 में केवल 41 घटनाएँ हुई थी । इस प्रकार मक्का फसल में सुपर सीडर से नरवाई प्रबंधन एक बारदान साबित हो रहा है जिसमे समय की बचत होती है, लागत में अत्यधिक कमी आती है मिट्टी के स्वास्थ में सुधार होता है साथ ही उत्पादन अधिक प्राप्त होता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम श्री सुधीर जैन द्वारा सभी पटवारियों कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप लोग अपने क्षेत्र के किसानों को जागरूक कर यह तकनीक बताये एवम जिन किसानो के पास 45 HP या उससे अधिक HP का ट्रेक्टर हो उन किसानो को सुपर सीडर खरीदने हेतु आवेदन कराये । कार्यक्रम में संभागीय कृषि यंत्री जबलपुर द्वारा छिंदवाड़ा जिले में फसल अवशेष प्रबंधन कर नरवाई जलाने से रोकने हेतु किये जा रहे प्रयासों को शासन स्तर से भी सराहा जा रहा है ।कल कमिश्नर महोदय जबलपुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी नरवाई जलाने से रोकने हेतु किये जिले में किए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन भी किया गया जिसे सराहा गया ।



