जमैका दौरे पर जयशंकर का बड़ा कूटनीतिक दांव
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने नौ दिवसीय कैरेबियाई दौरे के पहले चरण में जमैका की राजधानी किंग्स्टन में उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला जारी रखते हुए द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया। इस दौरे में जमैका के अलावा सूरीनाम और त्रिनिदाद व टोबैगो भी शामिल हैं।विदेश मंत्री जयशंकर ने जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ व्यापक वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल सहयोग, पर्यटन, खेल, मनोरंजन, बुनियादी ढांचा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की समीक्षा की गई।


