आखिर केंद्रीय मंत्री ने क्यों कहा विधायक जी मुझे तो बख्श देना
गुना l केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंचायत के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां एक रोचक घटना घटी जिसने सभी को हसने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने वहां रखे एक डमी टेलीफोन को उठाया और मजाक में कहा कि आज किसकी बारी है? मुझे तो बख्श देना! यह सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जब पता चला कि फोन असल में डमी था तो सबकी हंसी छूट पाई।सिंधिया ने यह फोन कॉल विधायक पन्नालाल शाक्य को किया और उनसे पूछा, “हैलो पन्नालाल जी, आज किसकी बारी है? मुझे तो बख्श देना।” सिंधिया के इस अंदाज को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बताया जा रहा है कि हाल ही में विधायक पन्नालाल शाक्य अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं, और इस पर सिंधिया ने हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। इस समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा इसी मजेदार फोन कॉल की रही, जिसने पूरे माहौल को हंसी-खुशी से भर दिया।



