अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में तीन गाड़ियां भिड़ीं:SDOP सहित कई घायल; अचानक ब्रेक लगने से हादसा...

 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां अशोकनगर में आपस में टकरा गईं। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे गुना रोड स्थित जीके मैरिज गार्डन के पास हुई। हादसे में अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा सहित कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सिंधिया के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों में से एक फॉरच्यूनर में अशोकनगर एसडीओपी की गाड़ी टकरा गई। इसके ठीक पीछे आ रही अशोकनगर तहसीलदार भारतेंदु यादव की गाड़ी भी इन वाहनों से भिड़ गई l अगर इन गाड़ियों की स्पीड नियंत्रित नहीं होती तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया की गाड़ी भी दुर्घटना का शिकार हो सकती थी l