देश का युवा यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड चाहता है
भोपाल l कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने यूसीसी को लेकर कहा कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस पर विधानसभा में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि देश का युवा यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो रही हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में युवाओं, किसानों और प्रदेश के विकास के लिए कोई बड़ी योजना नहीं आई। उन्होंने कहा कि सरकार यूसीसी की बात करने से पहले शिक्षा व्यवस्था को समान और मजबूत बनाने पर ध्यान दे।


