राजगढ़ l प्राचार्य प्रभारी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी श्री विकास गुप्ता द्वारा बताया गया कि जवाहर नवोदय विद्यालयकचनारिया सुस्तानी राजगढ़ में कक्षा 6वीं में सत्र 2027-28 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। परीक्षा 28 नवम्‍बर, 2026 को आयोजित की जाएगी। सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते है। वे छात्र ही आवेदन के पात्र है जिनके पालक राजगढ़ जिले के निवासी हो तथा वर्तमान में छात्र राजगढ़ जिले में ही कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो तथा छात्र का जन्म 01.05.2015 से 31.07.2017 (उक्त दोनो तिथि को सम्मिलित करके) के बीच हो। परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन https://navodaya.gov.in पर किया जा सकता है।