भोपाल/ हरदा। प्रदेश में बारिश की कमी के चलते किसानों की खेतों में खड़ी फसल को पानी की कमी न हो इसके लिए शिवराज सरकार ने किसानों की चिंता की है। जिसकी शुरुआत नर्मदापुरम संभाग के तवा डैम से पानी छोड़कर की गई है। तवा डैम से पानी छोड़े जाने से अभी नर्मदापुरम एवं इटारसी तहसील के किसानों को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। जब किसानों के लिए सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है।इस जानकारी को कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर सांझा की है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि नर्मदापुरम एवं इटारसी तहसील के किसानों के खेत में धान की फसलों के लिए आज सुबह तवा डैम से 700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिस से लगभग 1050 क्यूसेक पानी किसानों को मिलेगा। जिस से तवा डैम से 20 किलोमीटर लंबाई के क्षेत्र में धान की फसल ले रहे किसानों को संजीवनी का काम करेगा।
कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि किसानों को घबराने की  कतई जरूरत नहीं  है। पहले भी सरकार किसानों के साथ खड़ी रही है। आगे भी जरूरत पड़ने पर आवश्यकता अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों के हित में उचित निर्णय लेगी अभी तो इसकी शुरुआत सिर्फ  तवा डैम से पानी छोड़कर की गई है। जरूरत पड़ने पर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सरकार ऐसा कदम उठाएगी।