ग्वालियर l जिले के किसानों को रासायनिक उर्वरक (खाद) मिलने में कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। जिले की प्राथमिक सहकारी संस्थाओं व डबल लॉक एवं निजी खाद दुकानों का सभी एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारी सहित राजस्व, कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण करें और किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद वितरित कराएं। इस व्यवस्था के तहत भितरवार व चीनौर तहसील में खाद की दुकानों से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। 

भितरवार एसडीएम श्री राजीव समाधिया ने बताया कि भितरवार व चीनौर क्षेत्र की प्राथमिक सहकारी संस्थाओं व डबल लॉक से किसानों को बारी-बारी से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र के अधिकारी लगातार खाद की दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।