चार किसानों ने अनुदान योजना का लाभ लेकर खरीदें सुपर सीडर
श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के नेेतृत्व में जिले में पराली प्रबंधन के लिए किये जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है तथा किसान उनकी पहल पर शासन की अनुदान योजना के तहत सतत् रूप से पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्र खरीदने के लिए आगे आये है। इसी क्रम में आज 4 किसानों द्वारा ई-कृषि अनुदान पोर्टल के माध्यम से 40 प्रतिशत सबसिडी का लाभ लेकर सुपर सीडर खरीदे है। किसानों को तकनीकी सहायक कृषि यंत्री श्री विवेक कुमार द्वारा सुपर सीडर प्रदाय किये गये।
इन किसानों श्री नरेन्द्र सिंह माधव निवासी राजपुरा, श्री मुस्तफा निवासी पीपल्दी, श्री गुरूविंदर सिंह निवासी बहरावदा एवं श्री रामअवतार निवासी कलोनी महाराजपुरा शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले में पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रो की उपलब्धता के प्रति किसानों में रूचि बढी है और अभी 150 से अधिक सुपर सीडर, बेलर एवं अन्य कृषि यंत्र किसानों द्वारा अनुदान योजना के तहत खरीदे गये है, यह क्रम निरंतर जारी है।



