कलेक्टर ने अधिकारियो को लगाई फटकार, फटकार  वीडियो हो रहा है वायरल...

अशोकनगर l कलेक्टर रात में वेयरहाउस पहुंचे, ताला खुलवाया फसल तुलाई रुकने पर कलेक्टर की फटकार; बोले- किसान जगेगा तो सबको जागना पड़ेगा...
अशोकनगर जिले के सिजावट गांव स्थित अमल वेयरहाउस पर 8 अप्रैल से किसानों की फसल तुलाई बंद होने की सूचना पर कलेक्टर साकेत मालवीय सोमवार रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचते ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल वेयरहाउस का ताला खुलवाया।

कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद #प्रशासन #तुलाई का काम सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है