मूंग एवं उड़द उपार्जन का शुभारंभ, किसानों की सुविधा पर विशेष जोर
गोटेगांव । जायद सीजन में किसानों द्वारा उत्पादित मूंग एवं उड़द फसल के उपार्जन का कार्य शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ हो गया है। गोटेगांव में मूंग एवं उड़द उपार्जन का शुभारंभ मणिनागेंद्र फाउंडेशन के सचिव श्री सरदार सिंह पटेल तथा उप संचालक कृषि श्री आर.पी. झारिया की उपस्थिति में किया गया।
उप संचालक कृषि श्री आर.पी. झारिया ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपार्जन कार्य पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का समय पर लाभ मिले, इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
उपार्जन कार्य के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.एन. त्रिपाठी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.के. वासनिक, श्री डी.पी. मेहरा, श्री तरुण यादव, श्री पवन पटेल सहित संबंधित नोडल अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


