OYT योजना से किसान को मिला स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन, प्रतिवर्ष लगभग ₹24 हजार की होगी बचत
रायसेन l मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित श्संपर्क अभियान 2026श् के अंतर्गत रायसेन ग्रामीण वितरण केंद्र द्वारा ग्राम बम्होरी ;पठारीद्ध में आयोजित संपर्क अभियान के दौरान किसान श्री संजय कुशवाह की वर्षों पुरानी बिजली संबंधी समस्या का स्थायी समाधान किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें ओवायटी ;ओन योर ट्रांसफार्मरद्ध योजना की जानकारी देकर स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन उपलब्ध करायाए जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग ₹24 हजार की बचत होगी। संपर्क अभियान के दौरान अधिकारियों ने घर.घर पहुंचकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं तथा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान किसान श्री संजय कुशवाह ने बताया कि उनके कृषि पंप की दूरी विद्युत नेटवर्क से अधिक होने के कारण उन्हें प्रत्येक वर्ष दो बार अस्थायी कृषि बिजली कनेक्शन लेना पड़ता थाए जिस पर लगभग ₹24 हजार का अतिरिक्त व्यय होता था। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें ओवायटी योजना के लाभों से अवगत कराया। योजना की जानकारी प्राप्त करने के बाद श्री कुशवाह ने लगभग ₹1ण्40 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर स्थापित कर स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया। अब उन्हें प्रत्येक कृषि सीजन में अस्थायी कनेक्शन लेने की आवश्यकता नहीं होगीए जिससे प्रतिवर्ष लगभग ₹24 हजार की बचत होगी। साथ ही नियमितए गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने से कृषि कार्य भी अधिक सुगमता एवं दक्षता से संचालित हो सकेंगे। श्री संजय कुशवाह ने संपर्क अभियान 2026 एवं स्वयं का ट्रांसफार्मर योजना की सराहना करते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन मिलने से प्रतिवर्ष लगभग ₹24 हजार की होने वाली बचत का उपयोग श्री संजय कुशवाह अब अपने बच्चों की शिक्षाए कृषि कार्यों तथा परिवार की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कर सकेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित संपर्क अभियान 2026 के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके घर के समीप ही बिजली संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ.साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैंए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता संतुष्टि और विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।


