टीकमगढ़ l लॉर्ड्स टेस्ट में अपनी धारदार गेंदबाजी से 5 विकेट लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत की आधारशिला रख इतिहास रचने वाली क्रांति गौंड़ पहली बार टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में स्थित मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और पूजा अर्चना की।क्रांति गौंड के बड़ागांव पहुंचने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली बधाई देने के लिए लोग पहुंचे और उपलब्धि के लिए क्रांति गौंड को बधाइयां दी।