विजयदशमी के अवसर पर कृषि मंत्री श्री कंषाना ने पुलिस लाइन मुरैना पहुंचकर शस्त्रों का पूजन किया
मुरैना / किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन मुरैना में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर डीआईजी श्री सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्वनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी, पुलिस कर्मी मौजूद थे।



