तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट और फिल्मी अंदाज में हाथ में कट्टा लहराते हुए.....अंततः तीनों की हो गई मौत
मऊगंज के NH-135 का यहाँ वीडियो बताया जा रहा है l हादसे ने सब कुछ बदल दिए...
तेज़ रफ्तार, दिखावा और रोमांच की चाह में तीन युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे। हाथ में कट्टा लेकर खुद को फिल्मी अंदाज़ में दिखाने की कोशिश, और पीछे चल रही दूसरी बाइक पर उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे — मानो ये सब सिर्फ एक खेल हो।
लेकिन सड़क खेल का मैदान नहीं होती…
अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी भिड़ंत हो गई। एक पल पहले जो हंसी, जोश और दिखावा था, अगले ही पल सब सन्नाटे में बदल गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई — तीन घरों के चिराग एक साथ बुझ गए।


