इंदौर l रेवा गुर्जर मांगलिक परिसर ढूंढगांव में कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), खरगोन द्वारा एक सहकारिता शिक्षा सम्मेलन एवं  ई - टोकन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारिता को सशक्त बनाना और आगामी 'ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली' की बारीकियों से समितियों को अवगत कराना था। प्रमुख अतिथि और सहभागिता
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग और बैंकिंग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए:
मुख्य अतिथि: श्री सचिन बिरला विधायक बड़वाह विधानसभा, विशिष्ट अतिथि: श्री पंकज बिरला  कृषि समिति अध्यक्ष खरगोन , एसडीएम बड़वाह सत्यनारायण दरो, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी. एस सैंगर एवं 10 से अधिक जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस अवसर पर खरगोन  बड़वाह जनपद की समस्त सहकारिता समिति  प्रबंधक ,जनपद बड़वाह के समस्त ग्रामीण विस्तार अधिकारी एवं ग्राम जन उपस्थित थे. चर्चा के मुख्य बिंदु: सुदृढ़ सहकारिता और ई-तकनीक मुख्य अथिति विधायक बड़वाह सचिन  बिरला जी ने कृभको के द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं उर्वरक आपूर्ति के लिया प्रबंधन का धन्यवाद दिया साथ ही साथ बड़वाह कार्यक्षेत्र में संचालित कृषक भारती सेवा केंद्र के लिए कृभको प्रबंधन का धन्यवाद दिया  ई-टोकन प्रणाली की जानकारी:
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी एस सेंगर जी ने स्लाइड शो के माध्यम से प्रदान की l 
आशीष करोड़ा क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको के विभिन्न उत्पादों के लाभ बताए। उन्होंने किसानों के लिए खाद वितरण को सरल बनाने वाली 'ई-टोकन प्रणाली' पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम के अंत में कृषक भारती सेवा केंद्र बड़वाह प्रभारी ने कार्यक्रम का आभार प्रकट किया l