खंडवा l सहकारिता संगोष्टी कार्यक्रम का आयोजन कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड खंडवा द्वारा ब्रह्मगीर आश्रम परिसर, आमलपुर जिला - खंडवा में किया गया| जिसके मुख्य अतिथि श्रीमति अंतिम बालाराव मेडम (सहायक पंजीयक सहकारिता जिला खंडवा) विशेष अतिथि श्री संजय जैन (मुख्य विपणन एवं लेखा अधिकारी जिला सहकारी बैंक खंडवा ), श्री नानकराम जी राठोड़ (कृभको RGB), श्री राजेश जी बोमटे (कृभको RGB), श्री रवि प्रसाद मावी ( प्राशासक सहकारिता खंडवा), श्री अनिल जोशी जी (शाखा प्रबंधक – सिंगोट)  एवं जिले की 35 समितियों के प्रबंधक एवं खाद प्रभारी, मार्कफेड के खाद अधिकारियों सहित 75-80 सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया
कार्यक्रम की शुरुआत मे शुभम बिरला क्षेत्रीय प्रतिनिधि खंडवा द्वारा सभी अथितियों का फूल माल के साथ स्वागत कराया गया , एवं कृभको एवं कृभको उत्पादों की जानकारी साझा की गई |
श्रीमति अंतिम बालाराव मेडम (सहायक पंजीयक सहकारिता जिला खंडवा) द्वारा सहकारिता क्षेत्र मे कृभको की भूमिका एवं कृभको के द्वारा सहकारिता क्षेत्र मे किये गए उल्लेखनीय कार्यों, आदि विषयों पर चर्चा की, एवं समितियों को प्रेरित किया की कैसे जिले की समितिया कृभको के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करे एवं सहकारिता के क्षेत्र मे नई गौरव गाथा लिखे॥
श्री संजय जैन (मुख्य विपणन एवं लेखा अधिकारी जिला सहकारी बैंक खंडवा ), द्वारा ‘ई टोकन प्रणाली’ के माध्यम से खाद वितरण एवं कृभको के गैर- अनुदानित उत्पादों की बिक्री, तथा उससे होने वाले लाभों के बारे मे विचार रखे, एवं समितियों को प्रोत्साहित एवं आत्मविश्वास दिया की वह सहकारिता हित सर्वोपरि रखते हुए कृभको के गैर-अनुदानित उर्वरकों का समितियों से वितरण करे ॥  
कार्यक्रम का आभार श्री अनिल जोशी जी (शाखा प्रबंधक – सिंगोट) खंडवा द्वारा व्यक्त किया गया l