खंडवा l कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड खंडवा द्वारा ग्राम गंधवा मे सहकारिता संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसके मुख्य अतिथि श्री राजेश पाटीदार जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष –पंधाना ) विशेष अतिथि श्री संजय कंसाना (जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी - पंधाना), श्री संजय पाटीदार (सरपंच एवं सांसद प्रतिनिधि), श्री अनिल जोशी (शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक सिंगोट), सहित 120 -125 सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया l
कार्यक्रम की शुरुआत मे शुभम बिरला क्षेत्रीय प्रतिनिधि खंडवा द्वारा कृभको के उत्पादों के बारे मे जानकारी साझा की , एवं गाव के प्रगतिशील किसान जो की कृभको उत्पादों का प्रयोग करते है , से सीधे चर्च (प्रश्नोत्तर) के माध्यम से किसानों को उत्पादों के प्रयोग एवं परिणामों का जीवंत उद्धहरण साझा किया l श्री राजेश पाटीदार जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष –पंधाना ) -  जो की स्वयं एक किसान है ने रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से  मिट्टी पर होने वाले दुषप्रभाव, मिट्टी मे पोषक तत्वों के बिगड़ते अनुपातों , घटते उत्पादन पर अपनी बात रखी एवं कृभको राइज़ोसुपर का स्वयं के खेत मे प्याज की फसल मे मिले बेहतर परिणामों के अपने अनुभव साझा किये  | 
श्री संजय कंसाना (जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी) – द्वारा ब्लाक में चल रही किसान हितेसी योजनाओ के बारे में बताया एवं e-विकास प्रणाली की चर्चा की एवं समन्वित खेती , संतुलित खाद आदि विषयों पर चर्चा की | 
श्री कृष्णपाल सिंह (समिति प्रबंधक गंधवा )– द्वारा कार्यक्रम के अंत मे पधारे सभी अतिथियो का धन्यवाद किया गया|