कृभको द्वारा पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
ग्वालियर l सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत “पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी" के तहत ग्वालियर में सामूहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अपरेश प्रेमी जी(मंडल प्रबंधक ,मार्कफेड ग्वालियर ) रहे। विशेष अतिथि श्री मुकेश राजोरिया जी रहे।
सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ के साथ सभी अतिथियों का कृभको की ओर से स्वागत किया गया। श्री प्रेमी जी द्वारा जिले में खाद की वास्तु स्थिति से अवगत कराया साथ ही ई-विकास प्रणाली की सामान्य जानकारी दी गयी। श्री वर्मा जी द्वारा कृभको के उत्पादों की सराहना की ओर समिति प्रबंधको से निवेदन किया कि कृभको के उत्पादों को समिति स्तर से किसानों तक पंहुचाये। श्री राजोरिया जी द्वारा समितियों को वसूली के प्रति विशेष ध्यान देने की सलाह दी गयी ओर कृभको के उत्पादों को पोस से घटाने में प्राथमिकता देने को कहा गया। मेरे द्वारा सहकारिता क्षेत्र में कृभको की भूमिका के बारे में बताया गया साथ ही कृभको के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा कृभको की आगामी एन.पी.के. 10.26.26 की रेक के भंडारण के लिए मंडल अधिकारी महोदय से निवेदन किया गया ताकि मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों ओर समितियों में जगह की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अभिषेक मोदी, क्षेत्रिय प्रतिनिधि ग्वालियर द्वारा किया गया।


