भोपाल l किसान समृद्ध हो, आधुनिक रूप से खेती करें, खेती के उन्नत तरीके की जानकारी किसान को होना आवश्यक है। अपने खेत में कौन सी फसल बोएंगे तो फसल उत्पादन का अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये जा रहे है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को यह भी जानकारी दी जायेगी कि उनके खेत की मिट्टी में कौन-कौन से तत्वों की कमी है, जिसके कारण अच्छी फसल का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। किसान को अच्छी पैदावार के लिये किन तत्वों की आवश्यकता है इसकी जानकारी विस्तृत रूप से किसानों को दी जायेगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग किसानों के लिये लाभदायक सिद्ध होगा।