नरसिंहपुर । राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के समापन संध्या को यादगार एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री श्री कैलाश खैर सोमवार 17 नवंबर को रूद्र मैदान गाडरवारा आएंगे। यहां शाम 7:30 बजे श्री खैर संपूर्ण कैलाशा बैंड के साथ गीत- संगीत प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति ने समस्त जिलेवासियो से कार्यक्रम मे उपस्थिति की अपील की है।