भारतीय टीम की शानदार विजय पर प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने क्रांति जी को दी बधाई
छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से क्रांति जी को भारतीय टीम की शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री श्री कंसाना ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने क्रांति जी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही छतरपुर आएंगे और उनका सम्मान करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि छतरपुर की धरती पर ऐसे प्रतिभाशाली और समर्पित लोग होना गर्व की बात है। जिलेवासियों में भी इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।



