बॉलीवुड अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ की
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पर अपने विचार प्रकट किए हैं। इस विधेयक को वह ऐतिहासिक बताती हैं। वह देश की आधी आबादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को सराहती हैं। हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत नारी शक्ति वंदन विधेयक के बारे में एएनआई से बातचीत करते हुए कहती हैं, ‘महिलाओं के लिए यह सबसे बेहतरीन दौर है, हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। मैं इस पल की गवाह बनने पर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि देश भर की सभी महिलाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी जीत है।’


